फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ghaziabad: 362 अंकों के साथ CA फाउंडेशन में वृंदा ने लहराया परचम, नहीं ली कोचिंग; हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक

Sun, 06 Jul 2025 07:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद

सार

राजनगर एक्सटेंशन की रहने वाली वृंदा अग्रवाल ने बिना कोचिंग के सीए फाउंडेशन में 362 अंक लाकर ऑल इंडिया पहली रैंक हासिल की। वृंदा ने बताया कि पिता के टैक्स एडवोकेट का अनुभव, इंटरनेट और पढ़ाई से उन्हें मदद मिली।
विज्ञापन
सीए फाउंडेशन में वृंदा ने हासिल की ऑल इंडिया पहली रैंक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीए फाउंडेशन में ओल इंडिया में पहली रैंक हासिल करने वाली वृंदा ने बिना कोचिंग के ही यह सफलता हासिल की। पढ़ने में शुरू से ही अव्वल रहीं वृंदा को पिता के टैक्स एडवोकेट होने के अनुभव का भी काफी फायदा मिला। उन्होंने बताया कि इंटरनेट से भी उनको काफी कुछ मदद मिली। सोशल मीडिया से उन्होंने दूरी बनाकर रखी।

विज्ञापन


राजनगर एक्सटेंशन की वीवीआईपी सोसाइटी की रहने वाली वृंदा के पिता नितिन अग्रवाल टैक्स अधिवक्ता हैं। उनकी छोटी बेटी वृंदा ने 400 में से 362 अंक हासिल किए। बेटी की इस सफलता से वह काफी खुश नजर आए। वृंदा अग्रवाल ने भी अपनी इस कामयाबी का श्रेय अपने पिता को दिया। उन्होंने बताया कि उन्होंने इसी साल कोमर्स वर्ग में 98 फीसदी अंकों के साथ छबीलदास स्कूल से 12वीं पास की थी। 

इसी के साथ उन्होंने सीए फाउंडेशन की तैयारी भी शुरू कर दी। परीक्षा समाप्ति के बाद उन्होंने तैयारी पर फोकस किया और रोजाना 10-11 घंटे की पढ़ाई की। हालांकि, उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह मायने नहीं रखता कि आप कितने घंटे पढ़ें, बल्कि आपने कितनी एकाग्रता से विषय को समझा। इसको समझने की जरूरत है। आईसीएआई ने जो सिलेबस जारी किया था, उसमें से भी उनको काफी कुछ मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी बहन ने भी सफलता हासिल की 
वृंदा की बड़ी बहन तुलसी ने इस बार सीए इंटर की परीक्षा दी थी। पिता नितिन अग्रवाल ने बताया कि उनकी बेटी तुलसी ने इसमें जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। तुलसी ने बीते साल 12वीं कामर्स में 98 फीसदी से अधिक अक हासिल किए थे। दोनों बेटियों की सफलता पर पिता और अन्य परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं है।

इनका भी रहा दबदबा
सीए फाइल में जिले की नैना चोपड़ा ने ऑल इंडिया में आठवीं व पलक गुप्ता ने 49वीं रैंक हासिल की। सीए विभोर जिंदल ने बताया कि गाजियाबाद के ही तुषार अग्रवाल, उमंग गर्ग, भवांश, अक्षित, कलिस्ट सिंहल, ललित त्यागी, प्रीत गोयल, शिप्रा अग्रवाल, विभोर मित्तल, विभु अग्रवाल, विदुषी आदि ने भी सीए फाइनल में कामयाबी हासिल की। एसोसिएशन की तरफ से जल्द ही समारोह आयोजित कर इनको सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें