फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दांव पर लगी दिग्गजों की किस्मत, कौन बनेगा विजेता?

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव लोकसभा सीट की मतगणना के बाद चुनाव परिणाम क्या होगा, इसे लेकर सभी असमंजस में हैं। हर प्रत्याशी पसोपेश में है कि जीत किसकी होगी।
विज्ञापन


एग्जिट पोल के अनुसार भी गुड़गांव सीट पर लड़ाई दोतरफा है। सभी की निगाहें भाजपा और इनेलो प्रत्याशी पर टिकी हैं। दोनों में से विजेता कौन बनेगा यह स्पष्ट नहीं हो रहा है। इसका खुलासा परिणाम के बाद ही होगा।

हालांकि इस सीट पर दूसरी पार्टियों ने भी पूरी ताकत झोंक दी है इसलिए जीत का अनुमान लगा पाना थोड़ा मुश्किल हो गया है। जानिए, गुड़गांव के उम्मीदवारों का पूरा ब्यौरा:
विज्ञापन

इनेलो उम्मीदवार जाकिर हुसैन

इनेलो प्रत्याशी 52 वर्षीय जाकिर हुसैन मेवात के कद्दावर राजनीतिक घराने से ताल्लुक रखते हैं। वह तैय्यब हुसैन के बेटे हैं। वे दो बार विधायक भी रह चुके हैं। वर्ष 2009 के लोकसभा चुनाव में वे बसपा के टिकट पर लोकसभा चुनाव लड़े थे। इसमें वे हार गए थे। इस चुनाव में उनका दूसरा स्थान रहा था। उनकी शैक्षिक योग्यता डीयू से एलएलबी है।

विशेषताएं:
-मेवात के कद्दावर नेता तैय्यब हुसैन के बेटे हैं
-मेव समुदाय में अच्छी राजनीतिक पैठ
-दो बार विधायक रह चुके हैं
-पिछली लोकसभा चुनाव में दूसरे स्थान पर रहे
-ईमानदार छवि

भाजपा उम्‍मीदवार राव इंद्रजीत सिंह

33 वर्षों से कांग्रेस में रहे 64 वर्षीय राव इंद्रजीत सिंह ने इस बार भाजपा प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा है। वे चार बार विधायक भी रह चुके हैं। 1998 और 2004 में महेंद्रगढ़ लोकसभा से और 2009 में गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र से सांसद बने। वे अंतरराष्ट्रीय शूटिंग चैंपियनशिप में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इनकी शैक्षिक योग्यता डीयू से एलएलबी है।

विशेषताएं:
-अहीरवाल के कद्दावर नेता हैं और चार बार विधायक और तीन बार से सांसद हैं
-केंद्रीय मंत्री भी रह चुके हैं
-राज घराने से ताल्लुक रखते हैं। जनता में अच्छी छवि
-ईमानदार नेता के तौर पर पहचान
-दक्षिण हरियाणा की उपेक्षा का लगातार उठाते रहे हैं मुद्दा

AAP उम्‍मीदवार योगेंद्र यादव

राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक आंदोलनों से पहचान बनाने वाले योगेंद्र यादव की उम्र 50 वर्ष है। वह राजनीतिशास्त्र से एमएम हैं। उन्होंने आप प्रत्याशी के तौर पर गुड़गांव क्षेत्र से चुनाव लड़ा है। वे रेवाड़ी जिले से ताल्लुक रखते हैं। वह यूजीसी के पूर्व सदस्य भी रह चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में कई सम्मान अर्जित कर चुके हैं। उन्होंने पहली बार कोई चुनाव लड़ा है।

विशेषताएं:
-राजनीतिक विश्लेषक
-भ्रष्टाचार के विरुद्ध आंदोलन से जनता के बीच अच्छी छवि
-ईमानदार व्यक्ति के तौर पर पहचान
-सबसे अधिक आयकर अदा करने वाले प्रत्याशी
-सामाजिक समस्याओं को उठाने वाले

कांग्रेस प्रत्याशी राव धर्मपाल

राव धर्मपाल वर्ष 1978 से राजनीति में सक्रिय हैं। वे 72 वर्ष के हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक राव धर्मपाल वर्ष 2014 का लोकसभा चुनाव कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर लड़ रहे हैं। वर्ष 1991-1996 में वे हरियाणा सरकार में मंत्री भी रहे हैं। वर्तमान में वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष हैं। उनकी शैक्षिक योग्यता स्नातक है।

विशेषताएं:
-ईमानदार छवि के नेता
-जनता के बीच हमेशा रहने वाले
-चार बार कांग्रेस से विधायक रहे हैं
-1978 से ही कांग्रेस के प्रति निष्ठावान
-आम जन की उन पर पहुंच आसान
विज्ञापन

बसपा उम्‍मीदवार धर्मपाल पहलवान कोटा

धर्मपाल पहलवान कोटा राजनीतिक रूप से क्षेत्र में काफी समय से सक्रिय रहे हैं। इस बार वह बहुजन समाज पार्टी के प्रत्याशी के तौर पर चुनावी मैदान में ताल ठोक रहे हैं।

वह गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के विकास को अपना मुख्य मुद्दा बता रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें