फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

4 तक बांटी जाएंगी मतदाता पर्ची

Wed, 01 Feb 2017 10:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
दादरी, नोएडा और जेवर विधानसभा सीटों पर 1 से 4 फरवरी तक मतदाता पर्ची का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी अपर जिलाधिकारी कुमार विनीत ने दी। उन्होंने बताया कि 11 फरवरी को होने वाले मतदान के लिए प्रत्येक बूथ पर तैनात बीएलओ अपने-अपने क्षेत्रों में 1 से 4 फरवरी तक घर-घर जाकर मतदाताओं को पर्ची बांटेंगे।
विज्ञापन


पर्ची पर मतदाता की फोटो भी होगी। अगर किसी मतदाता के पास पहचान-पत्र नहीं है, तो वह अपने मतदाता पर्ची से मतदान कर सकता है। इसके अलावा मतदान के दिन प्रत्येक बूथ के बाहर बैठे  बीएलओ भी मतदाता पर्ची देंगे।

अगर किसी की पर्ची खो जाती है तो वह अपने बूथ के बाहर बैठे बीएलओ से ले सकता है। चुनाव संपन्न कराने के लिए 10 फरवरी को फेज-टू स्थित फूल मंडी से पोलिंग पार्टियां रवाना की जाएंगी। इससे पहले उन्हें मतदान के लिए जरूरी सामान उपलब्ध कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें