फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहीं है वोटर कार्ड तो यहां करे सर्म्पक, हाथोंहाथ हो जाएगा समाधान

Wed, 19 Sep 2018 10:52 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
Voter Id card
विज्ञापन

मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के दौरान होने वाली गलतियों को रोकने के लिए ऑनलाइन फार्म भरकर वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। इससे वोटर कार्ड में गलतियों को रोका जा सकेगा। इसके अलावा 15 अक्तूबर से वोटर कार्ड हाथोंहाथ बनवाए जा सकेंगे। 

विज्ञापन


यह बातें मुख्य निर्वाचन अधिकारी एल. वेंकटेश्वर लू ने नोएडा सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कलाकेंद्र में प्रेसवार्ता के दौरान कहीं। उन्होंने बताया कि नोएडा के 50 हजार लोगों के वोटर कार्ड बनकर तैयार हो गए हैं और जल्द ही उनको वितरित करना शुरू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

उन्होंने जिलाधिकारी बीएन सिंह को निर्देश देते हुए कहा कि वह सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति पूरे मोहल्ले के नाम मतदाता सूची में नहीं जुड़वा पाए, बल्कि परिवार का मुखिया या फिर कोई एक व्यक्ति ही फार्म जमा करवाए। यदि कोई व्यक्ति 50, 100, 200 फार्म लेकर बीएलओ के पास जाएगा तो उसके फार्म को बीएलओ नहीं लेंगे।

वहीं, वोटर कार्ड बनवाने के लिए लोगों को अब परेशान नहीं होना पड़ेगा। जिले में एक या दो ऐसे स्थान बनाए जाएंगे जहां पर तुरंत वोटर कार्ड बनवाया जा सकेगा। 15 अक्तूबर से इस कार्य को शुरू करा दिया जाएगा, लेकिन उससे पहले लोगों का नाम मतदाता सूची में होना चाहिए। लोग एक ही स्थान पर मतदाता सूची में नाम शामिल कराएं, ताकि जिससे मतदान का असल औसत सामने आ सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें