फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब नहीं लगाने होंगे चुनाव तहसीलदार कार्यालय के चक्कर

Sun, 02 Mar 2014 06:23 PM IST
अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
अगर आपका वोटर कार्ड नहीं बना है तो आपको जिला चुनाव तहसीलदार के कार्यालय में फार्म लेने के लिए धक्के खाने की जरूरत नहीं है।
विज्ञापन


वोटर कार्ड के फॉर्म को घर बैठे ही नेट से डाउनलोड किया जा सकता है। प्रशासन द्वारा वोटर कार्ड बनाने का अभियान खत्म हो चुका है। इसके बावजूद भी कई ऐसे लोग है। जो अभियान के दौरान अपना वोटर कार्ड नहीं बनवा पाए। ऐसे लोग जिला चुनाव तहसीलदार के कार्यालय में जाकर फार्म भर रहे है।

जिला चुनाव तहसीलदार संत लाल ने बताया कि उनके कार्यालय में रोजाना 50 लोग आ रहे है। जो वोटर कार्ड का फार्म भर रहे हैं। उन्होंने बताया कि कई लोग अभी भी व्यस्त होने के कारण फार्म भरने का समय नहीं निकाल पा रहे हैं।
विज्ञापन


ऐसे लोग चीफ इलेक्शन आफिसर वेबसाइट पर जाकर वोटर कार्ड फार्म डाउन लोड कर सकते हैं। जिसके बाद वोटर कार्ड फार्म को भरा जा सकता है। वहीं अगर वोटर कार्ड में किसी तरह की गलती है।
विज्ञापन


तो वेबसाइट पर फॉर्म नंबर आठ भी उपलब्ध है। जिससे डाउनलोड करके गलती ठीक की जा सकती है। संतलाल के अनुसार नामांकन भरने की तिथि तक वोटर कार्ड बनवाया जा सकता है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें