फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस बार प्रधानमंत्री बनाने के लिए नहीं, दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए वोट देना: केजरीवाल

Wed, 06 Mar 2019 04:17 AM IST
Priyesh Mishra न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों से अपील की है कि इस लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट मत दे। वोट दिल्ली को पूर्ण राज्य के दर्जे के लिए दें। अगर आप के सारे सांसद जीत गए तो साल के भीतर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाकर रहेंगे। केजरीवाल मंगलवार को द्वारका में विकास कार्यों की शुरुआत करते वक्त बोल रहे थे।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने कहा कि कोई कहता है कि राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनाना है तो कोई नरेंद्र मोदी की बात करता है। पिछले लोकसभा चुनाव में सभी लोगों ने नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए वोट किया था।

उन्होंने सवाल किया किया कोई एक काम बता दो, जो पांच साल में प्रधानमंत्री ने दिल्ली केे लिए किया हो। यहां तक कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने दिल्ली का पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाने के लिए वादा भी किया था। प्रधानमंत्री बनने के बाद वह अपना वादा भूल गए।
विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने इस मौके पर शिक्षा, स्वास्थ्य के क्षेत्र में किए गए कामों को गिनाया। वहीं, वायदा किया कि सातों सीटें आप के खाते में आने पर वह दो साल के भीतर दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलाएंगे। इसके बाद दिल्ली की सारी समस्याएं खत्म हो जाएंगी। दो लाख नौकरियां आएंगी। अगले दस सालों में दिल्ली के हर वोटर को घर मिलेगा। इतने विश्व विद्यालय व कॉलेज खोले जाएंगे जिससे 50 फीसदी अंक पाने वाले बच्चों को भी दाखिला मिल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें