फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फुलप्रूफ सिक्योरिटी में होगी मतगणना, जानिए प्लान

Tue, 13 May 2014 09:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
16 मई की सुबह 8:00 बजे से गुड़गांव लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत चार विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गणना शुरू हो जाएगी। प्रशासन ने फुलप्रूफ सिक्योरिटी का खाका खींच लिया है।
विज्ञापन


मतों की गणना का काम द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय परिसर में होगा। मौके पर भारी संख्या (एक हजार से अधिक) में पुलिस बल की तैनाती रहेगी। मतगणना स्थान परिसर में चुनाव आयोग की अनुमति प्राप्त लोग ही आ पाएंगे। मतगणना स्थल की सुरक्षा थ्री लेयर की होगी।

पहले लेयर की सुरक्षा में हरियाणा पुलिस के जवान कॉलेज के गेट और उसके आसपास के क्षेत्र पर निगरानी रखेंगे। यहां से बिना वैध अनुमति के कोई अंदर नहीं जा सकेगा।
विज्ञापन


वहीं मतणगना स्थल तक की सुरक्षा का जिम्मा हरियाणा पुलिस के पास है। वहीं मिडिल लेयर की सुरक्षा आईआरबी के जवानों के पास है। स्ट्रांग रूम की सुरक्षा बीएसएफ जवानों के हवाले है।

गुड़गांव के जिला उपायुक्त शेखर विद्यार्थी ने बताया कि मतगणना के दिन द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय का मुख्य गेट सील कर दिया जाएगा। यहां से किसी के आने-आने की अनुमति नहीं होगी। कॉलेज के पिछले गेट को एंट्री प्वाइंट बनाया गया है। यहां पर भी सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होगा। गेट पर मेटल डिटेक्टर होगा।

महिलाओं की तलाशी के लिए महिला पुलिस की भी बड़ी संख्या में तैनाती मतदान स्थल पर रहेगी। गेट से अंदर आने के लिए सघन तलाशी के दौर से गुजरना होगा। रेलवे रोड से मतदान स्थल तक पहुंचने के लिए कम से कम तीन पुलिस नाकों से गुजरना होगा। गेट के अंदर आने-आने वालों की वीडियो रिकार्डिंग की जाएगी। मतगणना स्थल पर वाहनों के लाने की मनाही होगी।

चुनिंदा वाहनों को प्रवेश
मतगणना स्थल पर चुनिंदा लोगों के ही वाहन आ सकते हैं। इसमें निर्वाचन अधिकारी, सहायक निर्वाचन अधिकारी और पर्यवेक्षक की गाड़ियों को वहां आने की अनुमति होगी। किसी अन्य वाहन के आने पर रोक होगी। मतगणना ड्यूटी पर आने वाले स्टाफ को भी वाहन लाने की अनुमति नहीं होगी। उनके लिए न्यू कॉलोनी मोड़ पर पार्किंग बनाई जाएगी। यहां से मतगणना स्थल पर आने के लिए बस की व्यवस्था प्रशासन करेगा।

मीडिया सेंटर तक मोबाइल
द्रोणाचार्य राजकीय महाविद्यालय में मतों की गणना के दौरान कॉलेज के एजूसेट हॉल को मीडिया सेंटर बनाया जाएगा। कोई भी यहां तक मोबाइल फोन रख सकता है। इसके आगे किसी के लिए भी मोबाइल फोन रखना निषिद्ध होगा। मीडिया वाले जब मतगणना स्थल पर जाएंगे उन्हें भी मोबाइल अंदर नहीं ले जाने दिया जाएगा।

हर विधानसभा का कलर कोड
हर विधानसभा की मतगणना के लिए अगल-अगल कलर कोड निर्धारित किया गया है। गुड़गांव विधानसभा को पिंक, बादशाहपुर विधानसभा को सफेद, पटौदी विधानसभा को पीला और सोहना विधानसभा को हल्का लाल रंग निर्धारित किया गया है। इसका मकसद एक विधानसभा क्षेत्र की गणना में लगे लोग दूसरे स्थान पर नहीं जा सकें।

ऑनलाइन जानकारी मिलेगी
हरियाणा इलेक्शन कमीशन की वेबसाइट मतगणना की ऑनलाइन जानकारी लोगों को मिलेगी। कोई भी सुबह आठ बजे से इस पर अपडेट देख सकता है। हरियाणा इलेक्शन कमीशन की ओर से पहली बार यह व्यवस्था की जा रही है। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्रीकांत वाल्गद ने इस बात की जानकारी दी।
विज्ञापन


मतगणना के लिए व्यवस्था
-सुबह 8:00 बजे मतगणना की शुरूआत पोस्टल बैलेट से होगी।
-सुबह 8:30 ईवीएम मशीनों से गणना का काम शुरू होगा।
-पोस्टल बैलेट गणना में देरी हुई तो भी 8:30 बजे ईवीएम गिनती शुरू हो जाएगी।
-केंद्रों पर संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी मतों की गणना करवाएंगे।
-ईवीएम मशीन लाने और ले जाने की वीडियोग्राफी होगी।
-मतगणना केंद्रों में जाने वाले गणना एजेंट और कर्मचारियों की तलाशी होगी।
-द्रोणाचार्य कॉलेज के गेट के पास जांच के लिए पांच एफएमडी की व्यवस्था।
-मतगणना परिसर में सुरक्षा की जिम्मेदारी डीसीपी ईस्ट की होगी।
-राजीव चौक से रेलवे स्टेशन तक 15 पुलिस नाके लगाए जाएंगे।
-संयुक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय पुलिस कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
-जिला निर्वाचन अधिकारी सचिवालय में बैठेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें