फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: कड़ी सुरक्षा के बीच आज होगी डूसू चुनाव की मतगणना

विज्ञापन
विज्ञापन
नॉर्थ कैंपस में पुलिस और अर्धसैनिक बल की तैनाती, बाहरी लोगों के प्रवेश पर रहेगी नजर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय छात्रसंघ (डूसू) चुनाव की मतगणना शनिवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच होगी। नॉर्थ कैंपस स्थित यूनिवर्सिटी स्पोर्ट्स स्टेडियम के बहुद्देश्यीय सभागार में मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान के दौरान तैनात किए गए पुलिस और अर्धसैनिक बल के 2,000 से अधिक जवानों में से सुरक्षा व्यवस्था के लिए आवश्यक बल मतगणना स्थल और आसपास के संवेदनशील इलाकों में तैनात रहेगा।
दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मतगणना के दौरान प्रवेश और निकास द्वारों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। भीड़ और अनधिकृत जमावड़े को रोकने के लिए बैरिकेडिंग तथा पुलिस गश्त जारी रहेगी। बाहरी लोगों के प्रवेश पर भी कड़ी नजर रखी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चुनाव से पहले सुरक्षा, ईवीएम की निगरानी और मतदान केंद्रों की व्यवस्था को लेकर कुलपति योगेश सिंह की अध्यक्षता में पुलिस, विश्वविद्यालय अधिकारियों, कॉलेज प्राचार्यों और हॉस्टल अधिकारियों की संयुक्त बैठक हुई थी। छात्र मार्ग, प्रोबिन रोड और विश्वविद्यालय मार्ग पर यातायात प्रतिबंध भी नतीजों की घोषणा तक जारी रहेंगे। महिला कॉलेजों के आसपास महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती भी रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें