रियालिटी शो द वाइस की रनर अप रहीं परंपरा ठाकुर बुधवार को सेक्टर-62 आईएमएस कॉलेज के सामुदायिक रेडियो स्टेशन सलाम नमस्ते 90.4 में पहुंची।
परंपरा ने यहां आईएमएस के छात्रों को अपने करियर के अब तक के सफर के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ने बताया कि उन्हें बचपन से गाने का शौक था।
द वाइस ने उन्हें एक बेहतर मंच दिया। शो के दौरान उन्हें सभी लोगों से कुछ न कुछ सीखने को मिला।