फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजियाबाद से वीके सिंह विजयी

Fri, 16 May 2014 07:50 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मोदी लहर पर सवार गाजियाबाद से भाजपा प्रत्याशी पूर्व सेनाध्यक्ष जनरल वीके सिंह चुनाव जीत गए हैं। हालांकि औपचारिक घोषणा होनी बाकी है।
विज्ञापन


आठवें राउंड तक वीके सिंह को करीब 195663 लाख वोट मिले हैं। करीब 62313 वोट पाकर कांग्रेस के राजबब्बर दूसरे नंबर और 57539 वोट के साथ बसपा प्रत्याशी मुकुल उपाध्याय तीसरे स्थान पर हैं।

आप की शाजिया इल्मी 23443 वोट पाकर चौथे स्थान पर और सपा प्रत्याशी सुधन रावत करीब 22843 वोट पाकर पांचवें स्थान पर हैं।

शुक्रवार सुबह मतगणना शुरू होने के पहले राउंड से ही भाजपा प्रत्याशी लगातार बढ़त बनाए रहे। 10.15 बजे पूरे हुए पहले ही राउंड में वीके सिंह को 29759 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस राउंड में बसपा प्रत्याशी को 9251 वोट मिले। सपा प्रत्याशी सुधन रावत 5428 वोट के साथ तीसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस प्रत्याशी 4481 वोट पाकर चौथे और आप की शाजिया इल्मी 3300 वोट पाकर पांचवें स्थान पर रहीं। हर राउंड के साथ वीके सिंह प्रतिद्वंद्वियों से लीड लेते रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें