फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज वीके सिंह और कल राज बब्बर करेंगे नामांकन

Fri, 21 Mar 2014 08:45 AM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह शुक्रवार को नामांकन करेंगे। सुबह नौ बजे से कविनगर रामलीला मैदान के पास भाजपा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय की शुरुआत होगी।
विज्ञापन


इसके बाद कार्यकर्ताओं संग कलक्ट्रेट पहुंच नामांकन दाखिल कर चुनाव मैदान में ताल ठोकेंगे। नामांकन तिथि के अंतिम दिन कांग्रेस प्रत्याशी राजबब्बर पर्चा भरेंगे। इससे पहले वह शहर में रोड शो करेंगे।

अंबेडकर रोड पर मुख्य चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने के बाद वह करीब 11 बजे कलक्ट्रेट पहुंचेंगे। बसपा और सपा के प्रत्याशी पहले ही नामांकन पत्र दाखिल कर चुके हैं।
विज्ञापन


अब दो बड़े दलों के प्रत्याशी शक्ति प्रदर्शन करेंगे। भाजपा प्रत्याशी वीके सिंह शुक्रवार को पहले कविनगर रामलीला मैदान के पास चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे इसके बाद समर्थकों के साथ नोमिनेशन करने जाएंगे।

उनके साथ महानगर, जिला संगठन के साथ-साथ जिले भर के कार्यकर्ता साथ रहेंगे। राजबब्बर शनिवार को सुबह करीब साढ़े नौ बजे अंबेडकर रोड पर चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करेंगे, इसके बाद वह जुलूस के रूप में कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें