फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्ष मतगणना के लिए सीईसी से मिले वीके सिंह

Wed, 14 May 2014 03:05 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा प्रत्याशी जनरल वीके सिंह ने 16 मई को निष्पक्ष और सही तरीके से मतगणना कराने की मांग के साथ मुख्य चुनाव आयुक्त से मुलाकात की।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह वीएस संपत से मिलने के बाद वीके सिंह ने बताया कि मतदान के दौरान कई बूथ में प्रदेश की सत्ताधारी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं को धमकाने और बूथ पर कब्जा करने की कोशिश की थी।
विज्ञापन


मतगणना के दौरान विरोधी दलों के प्रत्याशी किसी प्रकार की गड़बड़ी न कर पाएं, इसके लिए पर्याप्त सुरक्षा के इंतजाम किए जाने चाहिए।

वीके सिंह ने इस संबंध में गाजियाबाद में एक प्रेस वार्ता भी बुलाई थी। हालांकि दिल्ली में अधिक समय लग जाने के कारण वह गाजियाबाद नहीं आ सके। बुधवार को उनके गाजियाबाद में पत्रकार वार्ता करने की उम्मीद है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें