फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लगातार तीसरे दिन शीतलहर जारी, आज यलो अलर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
-पालम में सुबह 8:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता 350 मीटर दर्ज
विज्ञापन

-सफदरजंग में सुबह 8 बजे हल्के कोहरे के कारण 200 मीटर तक सीमित रही दृश्यता


संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। दिल्ली में गलन भरी हवाओं का सितम और बढ़ गया है। बुधवार को लगातार तीसरे दिन शीतलहर के चलते लोग सुबह और शाम ठंड से ठिठुरते नजर आए। हालांकि दोपहर में खिली धूप से कुछ राहत मिली। अधिकतम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस रहा। इसके अलावा न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री दर्ज किया गया जो कि सामान्य से 3.6 डिग्री कम रहा।
मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में अधिकतम आर्द्रता 100 प्रतिशत और न्यूनतम आर्द्रता 47 प्रतिशत रही। अनुमान है कि अगले दो दिनों के बीच भी दिल्ली में कड़ाके की सर्दी का मौसम बना रहेगा। ऐसे में मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार के लिए शीतलहर का यलो अलर्ट जारी किया है। रिज में 4.6 और आया नगर में 4, लोधी रोड में 3.6 व पालम में 4.4 न्यूनतम पारा दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार को दिल्ली के विभिन्न इलाकों में शीतलहर और कोहरे की स्थिति महसूस की गई। वहीं, पालम में सुबह 8:30 बजे हल्के कोहरे के कारण दृष्टि क्षमता केवल 350 मीटर रही। सफदरजंग में सुबह 8 बजे हल्के कोहरे के कारण दृश्यता लगभग 200 मीटर तक सीमित रही। मौसम विभाग ने लोगों को सुबह-सुबह और देर रात के समय ठंड और कोहरे के प्रति सतर्क रहने की सलाह दी है। वाहन चालकों को भी कोहरे के कारण सड़क पर सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



अगले पांच दिनों तक मौसम रहेगा साफ

मौसम विभाग के अनुसार, 16 से 20 जनवरी तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाये रहेंगे और सुबह के समय हल्का या मध्यम कोहरा छाया रहेगा। 16 जनवरी को अधिकतम तापमान 22 से 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान है। इस दिन उत्तर-पश्चिम और उत्तर दिशा से हल्की गति से हवाएं चलेंगी। 17 जनवरी को तापमान में हल्की बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। इस दिन हवाएं उत्तर-पश्चिम, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा से हल्की रहेंगी। वहीं, 18 से 20 जनवरी तक यही हाल रहेगा।


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें