नई दिल्ली । दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव शनिवार को चांदनी चौक में जिला कांग्रेस कमेटी के ईद मिलन समारोह में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि ईद भाईचारा, प्रेम और सौहार्द का त्योहार है। उन्होंने कहा कि हमें सामाजिक भेदभाव को भूलकर मिल-जुलकर रहना चाहिए और समाज, राज्य और देश को आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि ईद जरूरतमंदों की मदद करने और भाईचारे को बढ़ावा देने की प्रेरणा देता है।
समारोह में पूर्व केंद्रीय मंत्री जगदीश टाइटलर, पूर्व सांसद संदीप दीक्षित, पूर्व मंत्री हारुन यूसूफ, अखिल भारतीय महिला कांग्रेस अध्यक्ष अल्का लांबा आदि शामिल हुए। देवेन्द्र यादव ने कहा कि हमें गंगा-जमुनी तहजीब को बढ़ावा देना चाहिए। संवाद