फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान कोहली ने पहली बार हरियाणा में किया मतदान

Mon, 13 May 2019 04:24 AM IST
दुष्यंत शर्मा कृष्ण कुमार, गुरुग्राम
विज्ञापन
विराट कोहली ने डाला वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने हरियाणा में पहली बार अपना वोट डाला। मतदान शुरू होने के एक घंटे के बाद विराट रविवार सुबह आठ बजे अपने बड़े भाई विकास के साथ डीएलएफ फेस-1 के स्कूल द पाइन क्राइस्ट स्कूल में बने पोलिंग बूथ नंबर-248 में वोट डालने पहुंचे। वोट डालने के बाद विराट कोहली ने सोशल मीडिया पर फोटो डालकर लोगों को घर से निकलकर ज्यादा से ज्यादा मतदान करने की अपील की।  

विज्ञापन


डीएलएफ फेस-1 के स्कूल में जब विराट कोहली वोट डालने के लिए पहुंचे तो रेड क्रॉस सोसाइटी के सदस्यों ने उनका गुब्बारे व गुलदस्ते देकर स्वागत किया। उन्होंने आम लोगों की तरह लाइन में लगकर अपने मतदान का प्रयोग किया। कुछ दिन पहले विराट कोहली ने अपने ट्विटर पर अपने पहचान पत्र की तस्वीर शेयर कर लोगों से मतदान करने की अपील की थी। 

उन्होंने अपना वोटर आईडी कार्ड शेयर करते हुए लिखा था कि 12 मई को गुड़गांव में वोट डालने के लिए तैयार हूं, क्या आप भी तैयार हैं। विराट कोहली ने हरियाणा में पहली बार अपना मतदान किया है। इससे पहले विराट कोहली दिल्ली में रहते थे। 2016 में वह गुड़गांव में शिफ्ट हो गए थे और फिर यहीं का वोटर कार्ड बनवा लिया है। 
विज्ञापन


हालांकि अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी के बाद वह गुड़गांव नहीं मुंबई में रहने लगे हैं, लेकिन वोट शिफ्ट नहीं हो पाने की वजह से उन्होंने गुरुग्राम में ही अपना वोट डाला। वोट डालने के बाद बाहर आने पर लोगों ने उनके साथ खूब सेल्फी ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें