फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली: रोहिणी में ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का वीडियो वायरल

Sat, 18 May 2019 11:24 PM IST
vivek shukla न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
viral video - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
केएन काटजू मार्ग इलाके में शुक्रवार शाम कार सवार खेड़ाखुर्द निवासी मनीष पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें दिख रहा है कि पांच-छह बदमाश मनीष पर गोलियां चलाकर भाग रहे हैं।
विज्ञापन


पुलिस वीडियो से बदमाशों की पहचान करने में जुटी है। माना जा रहा है कि मनीष हत्या के एक मामले का गवाह है। इसलिए उस पर हमला किया गया है। इसे गैंगवार से जोड़कर देखा जा रहा है। अस्पताल में मनीष की हालत अब भी नाजुक बनी हुई है।

पुलिस के मुताबिक, रोहिणी सेक्टर-11 के बंसीवाला स्वीट्स के पास शुक्रवार शाम मनीष कार में बैठा था। इसी दौरान कार से आए पांच-छह बदमाशों ने उस पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं। बदमाशों की चलाई दर्जनभर गोलियों में से चार मनीष को लगीं, जबकि अन्य कार के बोनट व अन्य जगहों पर लगीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वारदात की वजह आरोपियों की गिरफ्तारी या मनीष के बयान के बाद ही सामने आएगी। फिलहाल सभी पहलुओं से जांच चल रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें