फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडोक का टोपी पहनकर हुक्का पीने का वीडियो वायरल, गुरुद्वारा कमेटी में नया विवाद शुरू

Sat, 22 Dec 2018 01:19 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी में भ्रष्टाचार के आरोप के बाद अब एक नया विवाद शुरू हो गया है। दरअसल कमेटी के विदेशी मामलों के सलाहकार पुनीत सिंह चंडोक के टोपी पहनकर हुक्का पीने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। कमेटी महासचिव मनजिंदर सिंह सिरसा ने तुरंत कार्रवाई करते हुए चंडोक को सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर दिया। हालांकि चंडोक ने इस वीडियो को फर्जी बताया है। वे कमेटी के अध्यक्ष मनजीत सिंह जीके के करीबी माने जाते हैं।

विज्ञापन


दरअसल, शुक्रवार को सोशल मीडिया में वीडियो वायरल हुआ। इसमें चंडोक एक युवती के साथ डांस करते हुए हुक्का पी रहे हैं और टोपी पहनी हुई है। सिरसा ने कहा कि वीडियो में चंडोक का जो रवैया सामने आया है, उससे पूरे विश्व में सिखों का नाम खराब हुआ है और यह शर्मनाक है।

उधर, पुनीत चंडोक ने भी सोशल मीडिया के जरिये अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वीडियो को देखकर उनको झटका लगा है। वीडियो फर्जी है और उनके वकील पूरे मामले पर कार्रवाई कर रहे हैं। चंडोक ने कहा कि उन्होंने तो 1 अक्तूबर को ही अपने सभी पदों से त्यागपत्र दे दिया था, लेकिन उन्हें फिर हटाने का पत्र क्यों जारी किया गया। 
विज्ञापन


कमेटी की साख को एक और झटका : इंदर मोहन
इस मुद्दे को लेकर दिल्ली अकाली दल के वरिष्ठ नेता इंदर मोहन सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी को आड़े हाथ लिया है। उन्होंने कहा कि कल ही भ्रष्टाचार के मामले में कमेटी के एक दर्जन सदस्यों ने प्रधान जीके को कमेटी से अलग रहने का सुझाव दिया था, लेकिन चंडोक के रवैये से कमेटी की साख को एक और झटका लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें