फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम केजरीवाल ने केंद्र सरकार पर बोला हमला, कहा- 2014 से देश में अघोषित आपातकाल की स्थिति

Sat, 22 Dec 2018 12:59 AM IST
vivek shukla ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
अरविंद केजरीवाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को एक बार फिर केंद्र सरकार पर हमला बोला। बकौल केजरीवाल ने कहा, मई 2014 से भारत में अघोषित आपातकाल की स्थिति बनी हुई है। वहीं, आप का कहना है कि गृह मंत्रालय ने एक आदेश पारित कर सभी लोगों की निजता को खत्म कर दिया है।  

विज्ञापन


अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट किया कि जब से देश में भाजपा की सरकार आई है, तब से देश अघोषित आपातकाल में जी रहा है। सरकार के कार्यकाल के आखिरी कुछ महीनों में तो भाजपा सरकार ने नैतिकता की सारी हदें पार कर दी। सरकार का जनता के कम्प्यूटर्स पर निगरानी रखने का फैसला, जनता के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। क्या जनता के अधिकारों में इस प्रकार का हस्तक्षेप बर्दाश्त किया जा सकता है?
   
वहीं, पार्टी का कहना है कि गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर कहा है कि देश की 10 सरकारी संस्थानों को अधिकार दिया गया है कि वो देश के किसी भी नागरिक के कम्प्यूटर्स की कभी भी जांच कर सकते हैं। पार्टी का आरोप है कि यह कानून बनाकर भाजपा अपने विरोधी पार्टी के नेताओं पर शिकंजा कसना चाहती है। पार्टी ने चेतावनी दी है कि इस आदेश को वापस लेने के लिए वह केंद्र सरकार पर दबाव डालेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें