फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक को पिस्टल दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, तालाश जारी 

Sun, 07 Jun 2020 07:44 PM IST
Mohit Mudgal अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक युवक को दो शख्स द्वारा पिस्टल दिखाकर धमकाने का वीडियो वायरल होने के बाद छावला थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस दोनों आरोपियों की पहचान की कोशिश की कर रही है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, दोस्त के महिला मित्र के बारे में सोशल मीडिया पर अपशब्द कहने के बाद दो लड़कों ने युवक को धमकाया है। पूरे घटनाक्रम के दौरान किसी ने पिस्टल लहरा रहे दोनों लड़कों का वीडियो बना लिया। यह वीडियो शुक्रवार रात से वायरल हो रहा था। इसके बाद एक शख्स ने वीडियो को ट्विटर पर डालते हुए पुलिस को टैग कर कार्रवाई की बात लिखी थी। वीडियो में दोनों आरोपी पीड़ित शख्स की पिटाई करते दिख रहा है।

वीडियो छावला इलाके का बताया जा रहा है। पुलिसकर्मियों ने पीड़ित युवक की तलाश कर उसकी शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पीड़ित युवक ने बताया कि उसकी एक महिला मित्र है। महिला मित्र की एक अन्य युवक से भी दोस्ती है जो अभी जेल में बंद है।
विज्ञापन


पीड़ित युवक ने महिला मित्र के बारे में कुछ बोला था, जिसकी जानकारी जेल में बंद शख्स को हुई। इसके बाद दो युवक उसे धमकाने के लिए आए थे। पीड़ित युवक आरोपित को नहीं जानता है, इसलिए उसने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें