फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिकॉर्ड तोड़ ठंड से राजधानी में फैला वायरल संक्रमण, कई गुना बढ़े मरीज

Tue, 24 Dec 2019 09:21 PM IST
Avdhesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
ठंड का कहर
विज्ञापन
रिकॉर्ड तोड़ ठंड से राजधानी में वायरल संक्रमण भी तेजी से फैला है। अस्पतालों में वायरल संक्रमण के मरीज कई गुना ज्यादा बढ़े हैं। गिरते तापमान और सर्द हवाओं को लेकर डॉक्टर दिल के रोगियों को खास सतर्कता बरतने की सलाह दे रहे हैं। 
विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक दिल्ली में प्रदूषण और सर्दी का असर एकसाथ देखने को मिल रहा है। इसके कारण गले में संक्रमण के अलावा सर्दी का प्रकोप भी लोगों को बीमार बना रहा है। अगर किसी को 3 से 5 दिन तक परेशानी है तो उन्हें तत्काल चिकित्सीय परामर्श की जरूरत है। 

वरिष्ठ हृदयरोग विशेषज्ञ डॉ. विवेक कुमार का कहना है कि ज्यादा ठंड पड़ने से दिल के मरीजों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। इन मरीजों में हार्ट अटैक की संभावना बढ़ सकती है। इसलिए दवाओं के सेवन के साथ-साथ लोग ठंड से बचाव का ध्यान जरूर रखें। 
विज्ञापन


डॉ. राहिल चौधरी का कहना है कि इस मौसम में फैट भी तेजी से बढ़ता है। जिन लोगों को मधुमेह की परेशानी है उन्हें खासतौर पर ध्यान रखना चाहिए क्योंकि ऐसे लोगों की आंखें प्रभावित होने की आशंका रहती है। साथ ही लोगों को व्यायाम करते रहना चाहिए। 

मैक्स अस्पताल के डॉ. रजनीश मल्होत्रा का कहना है कि इस मौसम में हृदय रोगियों को परेशानी होती है। साथ ही रक्तसंचार से जुड़ी परेशानी भी हो सकती है। तापमान कम होने से कई बार रोगियों को सांस लेने में भी दिक्कतें आती हैं। जो लोग पहले से ही दिल की बीमारी से ग्रस्त हैं, उनके लिए ये मौसम एक चुनौती की तरह है। शरीर को गर्म रखने के लिए नित्य व्यायाम जरूरी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें