फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: लगातार बदल रहे मौसम से बढ़े वायरल बुखार के मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
- मौसम में लगातार बदलाव से इम्यूनिटी हो रही प्रभावित
विज्ञापन

- जिम्स में पहुंच रहे मरीजों में 20-30 प्रतिशत वायरल बुखार के
संवाद न्यूज एजेंसी

ग्रेटर नोएडा। गौतमबुद्ध नगर में दो-तीन दिनों से कभी बूंदाबांदी तो कभी तेज धूप की वजह से बदलते मौसम से बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। परिणामस्वरूप ग्रेनो स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान (जिम्स) में मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। 20 से 30 प्रतिशत मरीजों में वायरल बुखार की शिकायत मिल रही है।

अस्पताल पहुंचने वालों में से सर्वाधिक मरीज गले और छाती में संक्रमण, सर्दी-खांसी और बुखार से पीड़ित हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव से शरीर की इम्यूनिटी प्रभावित होती है और लोग जल्दी संक्रमण की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम के अनुसार पहनें कपड़े
जिम्स के मेडिसन विभाग के सह आचार्य डॉ. दीपक शर्मा ने बताया कि दिन में तेज गर्मी और सुबह व रात ठंडक के कारण स्वास्थ्य समस्याएं बढ़ रहीं हैं। उन्होंने मौसम के अनुसार कपड़े पहनने और खानपान पर विशेष ध्यान रखने की सलाह ही है। उन्होंने ठंडी चीजों से परहेज करने और बाहर से आने के बाद हाथ-मुंह अच्छी तरह धोने को भी कहा है। उन्होंने पर्याप्त पानी और संतुलित आहार लेने की भी सलाह ही।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें