फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट पर वायरल हो गई दिल्ली वाली बहादुर बेटी

Tue, 25 Aug 2015 03:05 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली की बहादुर जसलीन की सर्च हाइक हो गई है। करीब एक लाख से अधिक यूजर्स इंटरनेट यानी फेसबुक पर दिल्ली की जसलीन को सर्च करते रहे।
विज्ञापन


फेसबुक पर घटना का जिक्र करते हुए जसलीन ने बताया कि सड़क पर खुलेआम आरोपी युवक उसके साथ बदसलूकी करता रहा। 20 से अधिक लोग वहां खड़े हुए तमाशा देखते रहे। लेकिन किसी ने भी विरोध नहीं किया।

अमूमन छेड़छाड़ के मामले में पीड़िता की पहचान को उजागर नहीं किया जाता है, लेकिन तिलक नगर मामले में पीड़िता जसलीन कौर ने अपनी पहचान छुपाने से मीडिया कर्मियों को इंकार कर दिया। जसलीन का कहना था कि पहचान वह छुपाएगा, जिसने गलत किया। मैंने तो कुछ गलत नहीं किया।
विज्ञापन

विज्ञापन

जसलीन के हौसले को सलाम : स्वाति

जसलीन के हौसले को सलाम..। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने कुछ ऐसे की शब्दों के साथ जसलीन को ट्विटर पर बधाई दी है। छेड़छाड़ के आरोपी की फोटो फेसबुक पर अपलोड करने के जज्बे पर जसलीन को देश ही नहीं दुनिया भी सलाम कर रही है। स्वाति ने कहा कि आज दिल्ली को ऐसी ही मजबूत महिलाओं की जरूरत है, जो कि गलत के खिलाफ बिना डरे आवाज उठाती हैं।

स्वाति के मुताबिक, हमने जसलीन को फोन करके भी बधाई दी है। साथ ही आश्वासन दिया है कि यदि किसी भी तरह की कभी कोई दिक्कत होगी तो दिल्ली महिला आयोग सदैव उसके साथ खड़ा है।

साथ ही स्वाति ने घटनास्थल पर तमाशबीन दर्शकों पर तंज किया है कि एक लड़की के यूं छेड़छाड़ का शिकार होते चुपचाप देखते रहते हैं...सोचो कभी ऐसा ही हाल आपके परिवार की बेटी या महिला के साथ हो...तो कैसा महसूस करेंगे?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें