फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिंसक आंदोलन के विरोध में 35 बिरादरी का प्रदर्शन

Mon, 29 Feb 2016 08:14 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सर्व पंजाबी समाज सहित 35 बिरादरी के लोगों ने सोमवार को आरक्षण आंदोलन की आड़ में हुई लूटपाट, आगजनी, व महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार के विरुद्ध रोष मार्च निकाला और सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन जिला उपायुक्त को सौंपा। साथ ही जाट समाज के बहिष्कार का संकल्प लिया।
विज्ञापन


प्रदर्शनकारियों का कहना है कि इस घटना के बाद पंजाबी समेत अन्य बिरादरियों में भय व्याप्त है। जिससे सामाजिक भाईचारा पूर्ण रूप से समाप्त हो चुका है।

उनका कहना है कि मुख्यमंत्री सभी बिरादरियों को आर्थिक आधार पर आरक्षण दें। साथ ही उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीशों की कमेटी गठित करके न्यायिक जांच करवाई जाए, ताकि पीड़ितों को न्याय मिल सके।

प्रदर्शनकारियों ने जाट आरक्षण के आंदोलन को भड़काने में सहायता करने वाले प्रशासनिक अधिकारियों, नेताओं तथा पुलिस कर्मचारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने की मांग की है। उनकी यह भी मांग है कि आंदोलन के दौरान पुलिस तथा सैनिकों के साथ टकराव  के दौरान मरने वाले  किसी भी उपद्रवी को किसी प्रकार का कोई मुआवजा न दिया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरथल (सोनीपत) में जिन लोगों ने बहन-बेटियों के साथ दुर्व्यवहार किया है, उन दोषियों को जल्द से जल्द पकड़ कर फांसी की सजा दी जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें