बीजेपी की सीएम पद की प्रत्याशी किरण बेदी के कृष्णानगर कार्यालय पर हमला हुआ है। माना जा रहा है कि बेदी के इस दफ्तर पर वकीलों ने हमला किया है। कांग्रेस और आप समेत सभी दलों ने इस घटना की निंदा की है।
सूत्रों के मुताबिक इस हमले में 2-3 लोगों के जख्मी होने की खबर है। इस मामले के साथ ही दिल्ली का ये चुनाव हिंसक हो चला है। हमले की जानकारी किरण बेदी ने अपने ट्विटर एकांउट से दी। उसके बाद इस घटना की जानकारी मिली।
चश्मदीद का कहना है कि यहां के नजदीक ही कड़कड़डूमा कोर्ट है जिससे आशंका जताई जा रही है कि यहीं से वकील यहां आए होंगे और बेदी के दफ्तर पर हमला कर दिया।