फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली पुलिस से नाराज दिखे अन्नदाता, बूढ़े किसानों पर भांजी लाठियां, ट्रैक्टरों की निकाली हवा

Tue, 02 Oct 2018 08:44 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
Kisan rally
विज्ञापन

बूढें किसानों पर आंसू गैस और लाठिया चलाकर दिल्ली पुलिस क्या साबित करना चाहती है...। मुजफ्फरनगर से आए 65 वर्षीय कुंवरपाल दिल्ली पुलिस को आढ़े हाथों लेते हुए कहा। किसानों का आरोप था कि पुलिस सीमा पार कर खूब लाठियां भांजी। पुलिस की कार्रवाई के दौरान कई किसान आंसू गैस के धुंए से बेहोश हो गए। 

विज्ञापन


किसानों का कहना था कि पुलिस को बल प्रयोग से पहले सोचना चाहिए था। वहीं पुलिस का कहना है कि राजधानी में कानून व्यवस्था बनाए रखने लिए ही सारी कार्रवाई की गई। सीमा में घुसकर लाठी भांजने की बात से पुलिस इंकार कर रही है। 

मेरठ के दौराला से आए प्रकाश सिंह ने बताया कि किसान पिछले 9 दिनों से शांति पूर्वक यात्रा लेकर आ रहे थे। यूपी में इतने दिन यात्रा के दौरान किसी भी किसान ने शांति भंग नहीं की। दिल्ली पुलिस ने सरासर ज्यादती कर किसानों पर बल प्रयोग किया। उनके ट्रैक्टर की हवा निकालने के बाद उनमें नुकीली वस्तुएं घुसाकर उनके टायरों को बेकार कर दिया गया। इसके अलावा ट्रैक्टर की सभी वायरिंग भी पुलिस ने तोड़ दी। 
विज्ञापन


बैरिकेडिंग के सामने खड़े ट्रैक्टरों में रखे किसानों के गैस सिलेंडर जिन्हें वह खाना बनाने के लिए अपने साथ लाए थे, पुलिसकर्मी उन्हें भी उठाकर ले गए। इससे किसानों में रोष है। पुलिस अधिकारी किसी भी सामान उठाने की बात से इंकार कर रहे हैं। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों का कहना है कि सभी पुलिस कर्मियों को हिदायत दी गई थी कि यदि बल प्रयोग की जरूरत पड़े तो किसानों को बस खदेड़ा जाएगा, उनको चोट नहीं पहुंचाई जाए। किसानों का दावा है कि पुलिस की कार्रवाई से दर्जनों किसानों को चोट लगी है। 
 

विज्ञापन

किसानों ने तोड़ दी बार्डर पर लगी लोहे की रैलिंग...

kisan rally
हिंस हुए प्रदर्शन के दौरान किसानों ने गाजीपुर बॉर्डर पर फुटपाथ पर लगी लोहे की रैलिंग को तोड़ दिया। इसके अलावा सड़क पर ट्रैफिक को रोकने के लिए रखे गए बड़े पत्थरों को भी किसानों ने पलट दिया। वहीं ट्रैक्टर से कई बैरिकेड को तोड़ दिया गया। हालांकि सभी बड़े किसान नेता लगातार लाउड स्पीकर पर किसानों से शांति बनाए रखने के लिए कहे जा रहे थे, लेकिन इसके बावजूद भीड़ हिंसा पर उतारु थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि बवाल के बाद दिल्ली पुलिस की ओर से किसानों को पानी के पाउच भिजवाए गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें