फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: 35 साइट में से 13 पर पाई गई सीएक्यूएम की नियमों की अवहेलना

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-
विज्ञापन


- राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने किया निरीक्षण, साइट संचालकों को नोटिस जारी कर मांगा जाएगा जवाब

संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। शहर में बढ़ते वायु प्रदूषण को रोकने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) के नियम लागू हैं। इसके बावजूद निर्माण साइटों पर इन नियमों की अवहेलना की जा रही है। राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की गुरुग्राम टीम ने शनिवार को 35 साइटों का निरीक्षण किया।



निरीक्षण में 13 साइटों पर सीएक्यूएम नियमों का उल्लंघन पाया गया। ये साइटें 500 वर्ग मीटर और उससे अधिक क्षेत्रफल वाली थीं। इनमें औद्योगिक और आवासीय इलाकों की प्रमुख परियोजनाएं शामिल थीं। धूल रोकथाम नियमों (डस्ट मिटिगेशन रूल्स) की अनदेखी की गई। कई जगह निर्माण सामग्री खुले में पड़ी मिली। धूल उड़ने से रोकने के लिए पानी का नियमित छिड़काव नहीं हो रहा था। अनिवार्य एंटी-स्मॉग गन और पीएम2.5/पीएम10 लाइव सेंसर भी नहीं लगाए गए थे। कुछ साइटों पर नाइट-विजन वाले सीसीटीवी कैमरे बंद पाए गए।
विज्ञापन




कार्रवाई के निर्देश

नियमों की अवहेलना करने वाले 13 निर्माण स्थलों के बिल्डरों को कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। साइट संचालकों से निर्धारित समय में जवाब मांगा जाएगा। संतोषजनक जवाब न मिलने पर भारी पर्यावरण मुआवजा दंड लगेगा। नियमों में सुधार न होने पर साइट पर काम रोकने के निर्देश भी दिए जाएंगे।
विज्ञापन


सोमवार को जिन साइट पर नियमों की अवहेलना पाई गई है नोटिस देकर पूछा जाएगा कि उनकी साइट पर काम क्यों न बंद कर दिया जाए। -हरीष, क्षेत्रीय अधिकारी, हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें