आप पर लगे आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप
- फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव को लेकर जहां राजधानी में सियासी आरोप प्रत्यारोप का दौर देखने को मिल रहा है। वहीं रविवार को आम आदमी पार्टी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन के आरोप लगाते हुए दिल्ली भाजपा के उपाध्यक्ष जयप्रकाश ने चुनाव आयोग से शिकायत की है।
बताया जा रहा है कि दिल्ली के झंडेवालान मंदिर के पास फुट ओवर ब्रिज पर आप पार्टी ने होर्डिंग्स लगाए हैं। इसके अलावा कुछ अन्य इलाकों में भी इस तरह के होर्डिंग्स देखने को मिल रहे हैं।
आरोप है कि आप पार्टी लगातार मतदाताओं को भ्रमित करने में लगी हुई है। कभी घरों में पत्र भेजे जा रहे हैं तो कभी नियमों को ताक पर रख होर्डिंग्स लगाए जा रहे हैं। उन्होंने शिकायत में सख्त कार्रवाई की मांग भी की है।