फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीआईसी पर देखिए शाही विंटेज कारें, 7 फरवरी को होगी रेस

Sun, 31 Jan 2016 02:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सदियों पुरानी भारतीय विरासत को दर्शाने और मोटर टूरिज्म को बढ़ावा देने के मकसद से देश और दुनिया की सबसे शानदार विंटेज कारें बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट (बीआईसी) पर शाही अंदाज में पेश होंगी।
विज्ञापन


सात फरवरी को यहां विंटेज कारों की रेस होगी, जिसमें देश के राजा-महाराजाओं की शान रहीं एक से बढ़कर एक कारें देखने को मिलेंगी।

रैली का आयोजन 21 गन सैल्यूट विंटेज कार रैली एंड कॉनकर्स शो के बैनर तले किया जाएगा। भारतीय गौरव, महिमा और सांस्कृतिक विरासत को समेटे इन कारों की प्रदर्शनी पहले दिल्ली के लाल किले पर होगी।

वहां से नोएडा और ग्रेनो होते हुए ये कारें बीआईसी पर शाही सवारी की झलक पेश करेंगी। इस रेस में अमेरिका, ब्रिटेन, फ्रांस, जर्मनी, चीन, श्रीलंका और नेपाल के विंटेज कार के शौकीन लोग भी शामिल होंगे। कारों की रैली में कुछ विंटेज बाइक भी आकर्षण का केंद्र बनेंगी।
विज्ञापन


करीब 125 कारें यहां पेश की जाएंगी, जिनके बीच बीआईसी पर अपने जमाने की सुपर कार के तौर पर रेस होगी। इनमें 1918 ब्यूक, 1938 ब्यूक कनवर्टेबल और 1952 डेमलर डीबी 18 जैसी शानदार कार भी शामिल हैं। शुरुआती दौर की रॉल्स रॉयल भी देखने को मिलेंगी।
विज्ञापन


शाही परिवार भी होंगे शामिल
रैली में देश के शाही परिवार भी शामिल हो रहे हैं। उम्मीद है कि राजस्थान के कई राजघरानों की शान रह चुकीं कारें भी यहां आएंगी।

इनमें से एक कार वह भी हैं, जिसके मालिक राजा साहब बहादुर खेतड़ी थे। वहीं शाही कारों को खरीदकर उनका रखरखाव करने वाले लोग भी इसमें हिस्सा लेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें