आम आदमी पार्टी (आप) से नाता तोड़ने के बाद लक्ष्मी नगर से विधायक विनोद कुमार बिन्नी अन्ना के साथ तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के मंच पर नजर आ सकते हैं।
दरअसल इसकी चर्चा जोरों पर थी कि टीएमसी के प्रचार का जिम्मा संभालने के बाद अन्ना हजारे आप पर सबसे अधिक निशाना साधेंगे। ऐसे में मंगलवार को महाराष्ट्र सदन में टीएमसी के मुकुल राय, अन्ना हजारे और विनोद कुमार बिन्नी की बैठक से इस बात ने और जोर पकड़ लिया।
यहीं नहीं चर्चा यह भी है कि विनोद कुमार बिन्नी पूर्वी दिल्ली संसदीय सीट से चुनाव भी लड़ सकते हैं। आप ने यहां से महात्मा गांधी के पोते राजमोहन गांधी को मैदान में उतारा है।