फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली संकट को लेकर ग्रामीण उपायुक्त से मिले

Sun, 24 Apr 2016 09:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिजली की समस्या से त्रस्त उजीना के लोग शुक्रवार को महिलाओं समेत लघु सचिवालय पहुंचे। उन्होंने उपायुक्त मनीराम शर्मा को शिकायत सौंपी। जिस पर उपायुक्त ने तुरंत बिजली विभाग के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या निपटाने के आदेश दिए।
विज्ञापन


मुनेश फौजी सदस्य ब्लॉक समिति, ओमप्रकाश, चरण सिंह, विष्णु शर्मा, जितेंद्र, मोनू, मानसिंह, रानी, पुष्पा, मंजू, गीता, रितु बतरा, किरण बतरा, मोहनलाल, हरबती, धर्मबती, कृष्णा देवी, रज्जो  ने बताया कि उनके गांव की आबादी करीब 14 हजार है।

गांव में बिजली आपूर्ति नूंह फीडर से हा रही हैं। गांव का अलग से बिजली फीडर नहीं हैं। उनके फीडर पर करीब 20 गांव जुडे़ हुए हैं। जिससे बिजली आपूर्ति सही ढंग से नहीं होती। किसी भी गांव में फॉल्ट हो जाने से उनके गांव की बिजली बाधित होती हैं।
विज्ञापन


जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानी होती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव के लिए अलग से फीडर बनाने के लिए गांव के लिए 200 खंभों की मंजूरी काफी पहले मिली हुई है। लेकिन बिजली विभाग अपनी मनमानी के कारण अलग से लाइन नहीं डलवा रहा। ग्रामीणों ने इसकी शिकायत उपायुक्त मनीराम शर्मा से की, जिन्होंने बिजली विभाग के कार्यकारी अभियंता को फोन मिलाकर तुरंत समस्या के समाधान का आदेश दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें