फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध कब्जा हटाने गए तो बरसने लगा पत्थर

Wed, 29 Jan 2014 03:54 PM IST
अमर उजाला, गुड़गांव
विज्ञापन
विज्ञापन
गांव तिगरा में तोड़फोड़ करने गए हुडा के दस्ते पर गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर पथराव किया। इसमें एक महिला कर्मी सहित छह पुलिस वाले घायल हो गए। दस्ते में शामिल सदस्यों ने पथराव के बीच भाग कर अपनी जान बचाई।
विज्ञापन


इतना ही नहीं ग्रामीणों ने बादशाहपुर की ओर से सेक्टर 56 और गोल्फ कोर्स की ओर जाने वाले रोड को जाम कर दिया। घटना के बाद गांव में तनाव की स्थिति को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस ने 80 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

गुड़गांव-मानेसर डवलपमेंट प्लान के तहत गांव तिगरा सेक्टर 57 के अधीन माना जाता है। हुडा ने गांव की करीब तीन एकड़ जमीन का अधिग्रहण कर केंद्र सरकार के रूरल मिशन कमीशन के तहत ग्रुप हाउसिंग सोसायटी को उक्त जमीन अलॉट की हुई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: 'पुलिस ने मुझे शराब पीलाकर करवाया मेडिकल'

इस जमीन पर कब्जे की सूचना के बाद मंगलवार सुबह करीब सात बजे हुडा का तोड़फोड़ दस्ता गांव में पहुंचा और अतिक्रमण हटाने की प्रक्रिया आरंभ कर दी। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में चल रही तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान अचानक ग्रामीणों ने दस्ते व पुलिस बल पर पथराव कर दिया। हालांकि पुलिस ने स्थिति संभालने की कोशिश की, लेकिन पथराव के बीच कुछ संभव नहीं हो पाया।

पथराव में एक महिला पुलिस कर्मी सहित छह कर्मियों को गंभीर चोट आई। जबकि कार्रवाई की विडियोग्राफी कर हुडा के विडियोग्राफर का पैर टूट गया। नाराज ग्रामीणों ने दस्ते में शामिल एक गाड़ी को तोड़ दिया। उसके टायरों में आग लगाकर सड़क को जाम कर दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि तोड़फोड़ से पहले किसी तरह का नोटिस भी नहीं दिया गया।

यह भी पढ़ें: 'मौसी नौकरी दिलाने लाई थी, दिल्ली में कराया गलत काम'

सेक्टर 56 थाना प्रभारी प्रदीप दांगी ने बताया कि घायल कर्मचारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। उन्हें प्राथमिक उपचार दिया गया है। घटना के बाद गांव में पुलिस तैनात की गई है। 80 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा पहुंचाने, हिंसक गतिविधि को बढ़ावा देने और कर्मचारियों से मारपीट का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें