फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: मुख्य बाजार का टूटा नाला बना मुसीबत, ग्रामीणों ने बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
- बीडीपीओ को सौंपा ज्ञापन: ग्रामीणों ने चेताया, जल्द समाधान नहीं हुआ तो करेंगे आंदोलन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नगीना। कस्बा नगीना के मुख्य बाजार स्थित गोहरवाली चौक पर जल निकासी का नाला लंबे समय से टूटा और बंद पड़ा हुआ है। इसके कारण नाले का गंदा और बरसात का पानी मुख्य बाजार की सड़कों पर फैल रहा है, जिससे स्थानीय दुकानदारों, ग्रामीणों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। इस गंभीर समस्या को लेकर क्षेत्र के दर्जनों ग्रामीणों और पंचायत प्रतिनिधियों ने एकजुट होकर खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) नगीना को एक मांग पत्र सौंपा है।

ग्रामीणों का कहना है कि नाला पूरी तरह क्षतिग्रस्त होने के कारण ओवरफ्लो हो रहा है। गंदा पानी बाजार में जमा होने से चारों तरफ बदबू फैल रही है, जिससे दुकानदारों का बैठना और ग्राहकों का आना-जाना दूभर हो गया है। सबसे गंभीर स्थिति यह है कि रुके हुए पानी में बड़े पैमाने पर मच्छर पनप रहे हैं, जिससे इलाके में मलेरिया और डेंगू जैसी भयंकर महामारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। मुख्य रास्ता होने के कारण लोग अक्सर इस गंदे पानी में गिरकर चोटिल भी हो रहे हैं।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द नाले की विशेष सफाई करवाई जाए और इसे पक्का बनाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में वार्ड नंबर 18 की पंच भारती, वार्ड नंबर 9 की पूर्व पंच राधा रानी, वार्ड नंबर 1 के पंच दौलतराम, कपूर चंद, बाबूदीन, कमल शर्मा, राजेश और सनी सैनी सहित अनेक ग्रामवासी व जनप्रतिनिधि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


- क्या कहते हैं अधिकारी
मामला हमारे संज्ञान में आया है। नगीना मुख्य बाजार के नाले की ब्लॉक होने और टूटने की समस्या को जल्द से जल्द दूर किया जाएगा। संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर उचित कार्रवाई अमल में लाई जा रही है ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके।
-विशाल आजाद, बीडीपीओ नगीना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें