फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय की वजह से 6500 घरों के लोगों को नहीं मिलेगी नौकरी

विज्ञापन
विज्ञापन
राज्य सरकार के नए फरमान से जिले के विभिन्न गांवों के करीब 6500 घरों के सदस्यों को सरकारी नौकरी मिलने में मुश्किल आएगी। क्योंकि, फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक के कई गांवों में 6500 घरों में अभी तक शौचालय की व्यवस्था नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


जिला प्रशासन का मानना है कि मार्च 2016 तक शेष बचे घरों में शौचालय बनवा दिया जाएगा। राज्य सरकार ने इस बाबत जिले को दो करोड़ रुपये की राशि भेज दी है।

ज्ञात हो कि राज्य सरकार ने पंचायत चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों के घरों में शौचालय होने की शर्त लागू कर रखी है। इसी के साथ ही नया फरमान जारी कर पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में अब उन्हीं लोगों को नौकरी में वरीयता मिलेगी जिनके घर में शौचालय होंगे।

अभी भी खुले में शौच करते हैं 6500 परिवार

जिला ग्रामीण विकास एजेंसी कुरुक्षेत्र की ओर से निकाली गई विभिन्न रिक्त पदों के लिए आवेदन करने वालों को इस बात का शपथ पत्र देना होगा कि उनके यहां शौचालय है।

जिला प्रशासन के सर्वे के तहत फरीदाबाद और बल्लभगढ़ ब्लॉक के 116 ग्राम पंचायतों में 6500 घरों के लोग अभी भी खुले में शौच जाते हैं।

अब प्रशासन मार्च 2016 तक सभी घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य रखा है। प्रशासन की मानें तो दोनों ब्लॉकों के 67,500 घरों में से करीब 61,000 घरों में शौचालय बनाए जा चुके हैं।

प्रशासन का कहना है कि वर्ष 2015-16 के तहत जिले में 4195 घरों में शौचालय बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है जिसमें अभी तक महज 1244 शौचालय ही बन पाए हैं।
विज्ञापन

शौचालय बनवाने के लिए देने पड़ते हैं पैसे

सूत्रों की मानें तो बजट की कमी की वजह से शौचालय निर्माण की गति धीमी पड़ गई थी। लाभार्थी को शौचालय बनवाने के लिए ग्रामीण क्षेत्र में 12,000 रुपये और शहरी क्षेत्र में 14,000 रुपये दिए जाते हैं।

पिछले एक महीने में करीब 600 शौचालय बनाए जा चुके हैं। सरकार ने इस बाबत दो करोड़ रुपये आवंटित कर दिया है। उक्त राशि जिला प्रशासन को प्राप्त हो चुकी है।

सर्वे में जिन पात्रों के नाम शामिल हैं, जल्द ही उन्हें राशि आवंटित की जाएगी। मार्च-2016 तक 70-80 फीसदी घरों को कवर कर लिया जाएगा।-डॉ. आदित्य दहिया, अतिरिक्त उपायुक्त
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें