फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूलों में ग्रामीणों ने जड़ा ताला, इकलाख हत्याकांड में सीबीआई जांच की मांग

Wed, 30 Mar 2016 12:10 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
दादरी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
बिसाहड़ा गांव हुए इकलाख हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने की मांग पर अड़े ग्रामीणों ने मंगलवार को गांव के सरकारी समेत तीन स्कूलों की पढ़ाई बंद कराकर ताला जड़ दिया। साठा चौरासी की पंचायत और सरकारी योजनाओं के बहिष्कार के एलान के बीच बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। बुधवार को गांव के गेट पर सरकार का पुतला फूंका जाएगा।
विज्ञापन


मामले में आरोपी पक्ष के परिवार और ग्राम प्रधान के साथ एकजुट हुए लोग एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगा रहे हैं। इसके विरोध में 10 अप्रैल को साठा चौरासी की पंचायत बिसाहड़ा के संग्राम सिंह इंटर कॉलेज में बुलाई गई है। सोमवार को महिलाओं ने गांव के स्कूलों में मिड-डे मिल का वितरण नहीं होने दिया था। मंगलवार को गांव के महिला-पुरुष दोनों प्राइमरी स्कूल व संग्राम सिंह इंटर कॉलेज पहुंचे।

छात्र-छात्राओं की पढ़ाई बीच में रोककर छुट्टी करा दी गई और शिक्षकों को बाहर निकालकर स्कूलों के गेट पर ताला लगा दिया। ग्रामीणों के उग्र रूप को देखकर स्कूलों में पढ़ाने के लिए आने वाले शिक्षक और अन्य कर्मचारी भयभीत हैं। ग्रामीणों ने ऐलान किया कि जब तक न्याय नहीं मिलेगा, ग्रामीण चुप नहीं बैठेंगे। इस बारे में उपजिलाधिकारी राजेश कुमार सिंह का कहना है कि स्कूलों को बंद कराने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें