फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट से इंजीनियर की मौत पर गांव में नहीं हुई दिवाली

Fri, 13 Nov 2015 04:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
बिसरख गांव में मंगलवार शाम घर में पेड़ों पर लाइट लगाने के लिए चढ़ा प्रशांत कुमार भाटी (33) करंट लगने से झुलस गया। गंभीर हालत में उसे कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों ने बिना पोस्टमार्टम कराए ही अंतिम संस्कार कर दिया। इसकी वजह से गांव में दीपावली नहीं मनाई गई। प्रशांत हॉलैंड कंपनी में इंजीनियर था।

जानकारी के मुताबिक, बिसरख निवासी प्रशांत पिछले सप्ताह हॉलैंड कंपनी छोड़कर गुड़गांव स्थित बड़ी कंपनी में बड़े पैकेज पर ज्वाइन किया था।

 मंगलवार शाम को वह अपने घर में पेड़ों पर छोटी लाइट लगा रहा था, तभी पेड़ पर लटक रहे तार से करंट लग गया और वह झुलस गए। परिजनों ने प्रशांत को कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया। बुधवार सुबह उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें