कोतवाली क्षेत्र के नियाना गांव में रविवार को एक शादी समारोह में शामिल होने आए सपा नेता व दादूपुर के ग्राम प्रधान और उनके सरकारी गनर पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर हत्या कर दी गई। जवाबी फायरिंग में एक हमलावर भी मारा गया जबकि दूसरा फरार हो गया।
ग्राम प्रधान के परिजनों ने हत्या के पीछे ग्रेनो क्षेत्र के ही एक गैंग का हाथ बताया है। सूचना मिलने के बाद डीआईजी रमित शर्मा भी मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
एसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि, दनकौर कोतवाली क्षेत्र के दादूपुर गांव के प्रधान और जिला प्रधान संघ के अध्यक्ष हरेंद्र नागर अपने गनर भूदेव शर्मा और साथियों के साथ पास के गांव नियाना में प्रकाश प्रधान के घर शादी में गए थे।