फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव के बाद भी नहीं आए बालियान, हो सकती है सख्त कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तम नगर इलाके में आप प्रत्याशी के गोदाम से अवैध शराब मिलने के मामले में तीन नोटिस मिलने के बाद नरेश बाल्यान पूछताछ में शामिल नहीं हुए। माना जा रहा था कि मतदान के बाद रविवार को बाल्यान पुलिस की पूछताछ में शामिल हो जाएंगे।
विज्ञापन


अब आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोमवार को उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा सकती है। हालांकि मामले पर अपराध शाखा के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी कुछ भी बोलने से बचते दिखे।

गौरतलब है कि 30 जनवरी को अपराध शाखा को सूचना मिली थी कि ओम विहार फेस-1 इलाके के एक गोदाम में भारी मात्रा में अवैध शराब रखी हुई है। शराब को चुनाव के दौरान बांटने के लिए लाया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन

पढ़िए क्या था पूरा मामला

चुनाव आयोग व अपराध शाखा की संयुक्त टीम ने कबाड़ी बाजार रोड स्थित गोदाम पर छापा मारकर 8952 बोतल शराब बरामद की थी। शुरूआती जांच के बाद पता चला था कि शराब आप प्रत्याशी ने चुनाव में बांटने के लिए मंगाई थी। मामले की छानबीन शुरू की गई।

सूत्रों की मानें तो जांच के दौरान पता चला कि जिस गोदाम से शराब बरामद हुई वह नरेश के ही एक रिश्तेदार का है। सूत्रों की मानें तो चुनाव में व्यस्तता का हवाला देकर बार-बार नरेश अपराध शाखा के सामने पेश नहीं हो रहे थे।

उधर पुलिस आयुक्त बीएस बस्सी ने छानबीन के बाद साफ कर दिया था कि गोदाम नरेश बाल्यान का ही था। अब आशंका व्यक्त की जा रही है कि सोमवार को पुलिस बाल्यान के खिलाफ कोई सख्त कार्रवाई कर सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें