फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास हत्याकांड: वारदात में विकास के किसी करीबी के संलिप्त होने की आशंका

Tue, 02 Jul 2019 03:28 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता विकास चौधरी की हत्या में पुलिस को उनके किसी जानकार के संलिप्त होने की आशंका है। विकास की हत्या से पहले उसकी कई दिन रेकी की गई थी ताकि उसके बाद सटीक जानकारियां मिल सकें। हत्याकांड में गिरफ्तार कौशल के नौकर राकेश उर्फ चांद ने पुलिस रिमांड के दौरान बताया कि बरामद कार में ही आरोपी जयपुर से हथियार लेकर आए थे। मंगलवार को रिमांड समाप्त होने पर पुलिस उसे अदालत में पेश करेगी। 

विज्ञापन


विकास चौधरी हत्याकांड की जांच में जुटी एक क्राइम ब्रांच की टीम में शामिल पुलिस अधिकारी ने बताया कि विकास की हत्या के लिए उसके ही अपने किसी नजदीकी ने हत्यारों को उसके बारे में जानकारी दी होगी। हत्यारों को उससे ही पता चला होगा कि विकास किस जिम में जाता है, कब जाता है और उस समय वह अकेला होता है। उसके बाद ही हत्यारों ने उसकी रेकी शुरू की होगी।

विकास की हत्या से पहले कई दिन उसकी रेकी की गई। रेकी के लिए तीन से चार अलग-अलग कारों का प्रयोग किया गया। पुलिस रिमांड पर चल रहे कौशल के नौकर चांद ने पुलिस को बताया कि ग्रेटर फरीदाबाद से बरामद कार में ही जयपुर से हथियार लाए गए थे और इस कार को हत्या में नहीं बल्कि विकास की रेकी के लिए इस्तेमाल किया गया था। कार में से पुलिस को चार नंबर प्लेट भी मिली हैं। इनमें दो पर गुरुग्राम और दो पर फरीदाबाद का नंबर लिखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

पार्किंग में खड़े थे हत्यारे 

विकास की हत्या को अंजाम देने के लिए हत्यारोपी घर से उसके पीछे नहीं लगे थे, बल्कि जिम के सामने हुडा मार्केट की पार्किंग में गाड़ी लगाकर उसका इंतजार कर रहे थे। जैसे ही उन्होंने विकास की गाड़ी आती देखी, वे उसके पीछे आ गए और हत्याकांड को अंजाम देकर फरार हो गए। 

विकास अलावा दो और लोगों को भी मिली थी धमकी 
पुलिस जांच में सामने आया है कि विकास के अलावा दो और लोगों को भी कौशल ने धमकी दी थी। उन दोनों ने कौशल से मिल रही धमकियों के बारे में विकास से बात भी की थी, मगर विकास ने उन्हें चिंता नहीं करने के लिए कहा था।

बताया जा रहा है कि विकास की पश्चिम उत्तर प्रदेश में सक्रिय एक गैंगस्टर से जानकारी थी और वह उसे प्रोटेक्शन मनी भी देता था। गिरोह के सरगना ने विकास को आश्वस्त कर रखा था कि उसे चिंता करने की जरूरत नहीं है। वह अपने आप कौशल से निपट लेगा। विकास ने कौशल से मिल रही धमकियों के बारे में परिवार को भी कुछ नहीं बताया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें