सर गंगा राम अस्पताल के डॉक्टरों की एक टीम ने हाल ही में 30 साल के एक पुरुष पर एक जटिल सर्जरी की
- फोटो : अमर उजाला
डॉ. बेदी ने बताया कि दो सप्ताह पहले ही पेट में दर्द के कारण मरीज अस्पताल आया था। प्रारंभिक जांच में उसके शरीर के दाएं तरफ बहुत बड़ी गांठ प्रतीत हो रही थी। एनजीओग्राम जांच से पता चला कि ये गांठ हृदय से नीचे जाने वाली मुख्य धमनी थी जो रुकावट की वजह से 20 सेंटीमीटर फूली हुई थी और खून के थक्कों से भरी हुई थी। धमनी का इतना बड़ा आकार और इतनी कम उम्र में होना डॉक्टरों के लिए आश्चर्य का विषय था। दुनिया भर में इतने बड़े धमनी का ऑपरेशन कुछ ही मरीजों में किया गया है।
ऑपरेशन के बाद मरीज को तत्काल अति आधुनिक हाइब्रिड वैस्कुलर कैथ लैब में ले जाया गया और करीब 4 घंटे ऑपरेशन के बाद धमनी को रिपेयर करके खून के थक्के को बाहर निकाल दिया गया। करीब एक लीटर गाढ़े खून के थक्के मरीज के 20 सेंटीमीटर बैलूनरूपी फूली मुख्य धमनी से चिपक गयी फिर उसे रिपेयर करके सामान्य साइज का कर दिया गया।
ऑपरेशन के अगले दिन होश में आने के बाद मरीज के पेट का तीव्र दर्द जा चुका था। ऑपरेशन के सातवें दिन यानी 24 जून को सूरज सिंह का 30वां जन्म दिवस था जो उसने डॉक्टरों एवं नर्सों के साथ अस्पताल में केक काटकर मनाया।