फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्य सचिव बवाल: विजेंद्र गुप्ता का आरोप- 'घटना एक सोची समझी साजिश थी', ये दिए तर्क

Wed, 21 Feb 2018 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
vijendra gupta and ajay maken
विज्ञापन

प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय माकन ने आरोप लगाया है कि मुख्यमंत्री के इशारे पर अधिकारियों के साथ मारपीट एवं बदतमीजी की जा रही है।

विज्ञापन


सोमवार की रात भी आप विधायकों ने मुख्यमंत्री निवास पर उनके इशारे पर ही मुख्य सचिव से हाथापाई की। उन्होंने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण करार देते हुए इसे आप सरकार की प्रशासनिक व संवैधानिक विफलता करार दिया।

प्रदेश कार्यालय में मंगलवार को संवाददाता सम्मेलन में अजय माकन ने कहा कि घटना के संबंध में मुख्यमंत्री को सार्वजनिक तौर पर माफी मांगनी चाहिए। साथ ही दोषी विधायकों के खिलाफ कार्रवाई करना चाहिए।
विज्ञापन


उन्होंने उपराज्यपाल से भी मांग की कि वह इस विषय को गंभीरता से लेते हुए तुरंत कार्रवाई करें और प्रशासनिक अधिकारियों में विश्वास का माहौल बनाएं।

विज्ञापन

घटना एक सोची समझी साजिश

demo pic
नेता प्रतिपक्ष विजेंद्र गुप्ता ने मुख्यमंत्री निवास पर आप विधायकों के मुख्य सचिव के साथ मारपीट के मामले में सरकार को बर्खास्त करने की मांग की है।

उन्होंने कहा कि आप को अब सरकार में बने रहने का कोई अधिकार नहीं है।  उन्होंने कहा कि मुख्य सचिव के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और गाली गलौच की घटना प्रजातांत्रिक व्यवस्था को कलंकित करने वाली है।

आप विधायकों ने मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री की उपस्थिति में उनकी शह पर सरकार के सर्वोच्च अधिकारी पर हमला किया। इसके बावजूद मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी अपनी गलती मानने के बजाए मुख्य सचिव पर अनरगल आरोप लगाकर सारे मामले से ध्यान भटका रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें