नई दिल्ली। युवा लेखक सागर कौशिक की चर्चित पुस्तक अनसर्टेन का सोमवार को कॉन्स्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया में विमोचन हुआ। यह आयोजन साहित्य, विचार और प्रेरणा का एक अनोखा संगम साबित हुआ, जिसमें पुस्तक प्रेमियों, उद्योग जगत के पेशेवरों और विशिष्ट अतिथियों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विशेष पुलिस उपायुक्त रॉबिन हिबू ने सागर कौशिक की लेखनी और युवाओं में जागरूकता फैलाने के उनके प्रयासों की सराहना की।
सेवानिवृत आईएएस अधिकारी राजीव तलवार ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की जबकि सेवानिवृत आईएएस एसआर शर्मा, लक्ष्मी दास, ओपी मिश्रा और नवीन जिंदल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन नित्यानंद तिवारी ने किया।
कार्यक्रम के दौरान विचार-विमर्श का एक सार्थक सत्र भी आयोजित हुआ जिसमें सागर कौशिक की साहित्यिक यात्रा, युवाओं से संवाद और वीएलएमएस पब्लिकेशन की उभरती प्रतिभाओं को मंच देने की प्रतिबद्धता पर चर्चा की गई। ब्यूरो