फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली की पहली महिला ऑटो ड्राइवर लुटी तो विजय गोयल ने अपना वेतन देने का किया एलान

Thu, 06 Jun 2019 08:38 PM IST
Vikas Kumar डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
विजय गोयल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

दिल्ली की पहली महिला ऑटो ड्राइवर सुनीता चौधरी को बदमाशों ने लूट लिया। इससे दुखी भाजपा नेता विजय गोयल ने शपथ ली है कि अब वे अपने वेतन का अपने लिए इस्तेमाल नहीं करेंगे। हर महीने मिलने वाले वेतन से वे गरीबों-जरूरतमंदों की मदद किया करेंगे। इस महीने के वेतन से उन्होंने ड्राइवर सुनीता चौधरी को तीस हजार रुपये की मदद की है, जिससे पीड़िता को राहत मिल सके।

विज्ञापन


विजय गोयल ने अपने इस फैसले के बारे में बताते हुए कहा कि सुनीता चौधरी की जीवन भर की जमापूंजी बदमाशों ने लूट लिया। इससे वे बेहद व्यथित हैं। इस कारण से ही उन्होंने यह फैसला लिया है। वे इसी प्रकार हर महीने किसी गरीब या परेशान व्यक्ति की मदद किया करेंगे। 

इसके भाजपा सांसद पहले वरुण गांधी भी इसी तरह के कार्यों के लिए चर्चा में आ चुके हैं। वरुण गांधी भी अपना वेतन नहीं लेते हैं, बल्कि इससे वे अपने लोकसभा क्षेत्र या कहीं अन्य के गरीबों की मदद किया करते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें