दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार शाम धूल भरी आंधी चलने से लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई लोगों को सांस लेने में दिक्कत का भी सामना करना पड़ा तो कइयों ने आंख में धूल जाने से जलन होने की बात कही। हालांकि दिन भर रही भीषण गर्मी से लोगों को राहत भी मिली। बता दें कि दिल्ली से सटे कुरुक्षेत्र में झमाझम बारिश हुई। इतना ही नहीं वहां आधे घंटे के अंदर तीन बार ओले पड़े। जिससे मौसम काफी सुहावना हो गया।