फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव बने मुख्य सचिव

Fri, 23 Nov 2018 05:13 AM IST
नई दिल्ली, भाषा
विज्ञापन
विजय देव - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

दिल्ली के मुख्य चुनाव अधिकारी विजय देव को राष्ट्रीय राजधानी का मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है। जानकारी के अनुसार विजय देव ज्वाइनिंग की तिथि से अगले आदेश तक मुख्य सचिव के पद पर बने रहेंगे।

विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 1987 बैच के आईएएस अधिकारी देव की नियुक्ति का औपचारिक आदेश आ चुका है। देव केंद्र प्रशासित क्षेत्र चंडीगढ़ के सलाहकार भी रहे हैं। मुख्य सचिव अंशु प्रकाश का हाल में केंद्र सरकार के दूरसंचार विभाग में तबादला कर दिया गया था।

फरवरी में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के निवास पर प्रकाश से कथित तौर पर हाथापाई हुई थी। प्रकाश को दूरसंचार विभाग में अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें