फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस टीम को पांच घंटे तक बनाया बंधक

Fri, 03 Oct 2014 10:53 PM IST
अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिजली चोरी पकड़ने गई विजिलेंस टीम को नाराज लोगों ने पांच घंटे तक बंधक बनाए रखा। टीम के सभी छह सदस्यों को एक कमरे में बंद करके बिजली चोरों को छोड़ने का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


सभी के मोबाइल छीनकर रख लिए गए। रात आठ बजे टीम के इंस्पेक्टर द्वारा बिजली चोरी में कार्रवाई न करने और दोबारा छापामारी न करने का भरोसा देने के बाद ही इनको छोड़ा गया।

जिले की विजिलेेंस टीम प्रथम को नोएडा के दनकौर कस्बे में बड़ी बिजली चोरी की सूचना मिली थी। इंस्पेक्टर अरुण कुमार सोनी के नेतृत्व में टीम ने दनकौर में एक अस्पताल में छापामारी की।
विज्ञापन


टीम ने अस्पताल सहित छह स्थानों पर करीब साढ़े तीन लाख रुपये की बिजली चोरी पकड़ी। इसकी सूचना मिलने पर किसान यूनियन के कार्यकर्ता वहां पहुंच गए।

कार्यकर्ताओें ने टीम से बिजली चोरी में कार्रवाई न करने और बिजली सप्लाई बढ़वाने की मांग की। इसको लेकर नोकझोंक शुरू हो गई। मामला बढ़ने पर कार्यकर्ताओं ने विजिलेंस टीम के मोबाइल फोन छीनकर एक कमरे में बंद कर दिया।

करीब आधा घंटे बाद इनको कमरे से बाहर निकाल लिया गया, लेकिन घेराबंदी कर ली। टीम के बिजली चोरी में कार्रवाई न करने और दोबारा इस क्षेत्र में कार्रवाई न करने का भरोसा देने और बिजली चोरी की कार्रवाई के कागजात लेने के बाद ही इनको छोड़ा गया।

भारतीय किसान यूनियन के वेस्ट यूपी के उपाध्यक्ष मांगेराम त्यागी का कहना थ्ाा कि विजिलेंस टीम बिजली चोरी का आरोप लगाकर उगाही को दबाव बना रही थी। किसान यूनियन का बिजली की मांग को लेकर धरना चल रहा था। सूचना मिलने पर सभी कार्यकर्ता कस्बे में मेन बाजार पहुंच गए। टीम को घेरकर बंधक बना लिया गया, लेकिन अभद्रता नहीं की गई। गलती मानने के बाद इनको मुक्त कर दिया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें