तावडू़ में ग्राम पंचायत निजामपुर में बनी निगरानी कमेटी के सदस्यों ने बुधवार को गांव गुरनावट के राजकीय प्राथमिक पाठशाला में पहुंच स्कूल के बच्चों व ग्रामीणों को खुले में शौच जाने के कुप्रभावों के बारे में जानकारी देकर जागृत किया गया। इस कार्यक्रम का आयोजन सरपंच निजामपुर की अध्यक्षता में किया गया। इस मौके पर कमेटी के सदस्य मौजूद थे।
निगरानी कमेटी के सदस्य सरपंच दयावती, मुख्याध्यापक असलम, मा. बिलाल, कलस्टर सदस्य इमरान ने बच्चों को संयुक्त तौर पर जानकारी देते हुए बताया कि सभी बच्चे अपने आसपास व घरों में साफ सफाई का विशेष ध्यान रखे।
गांव में कोई गंदगी फैलाता है उसका विरोध करे। उन्होंने कहा की जिस गांव व पंचायत में शतप्रतिशत शौचालय होंगे उसे सरकार की और से सम्मानित करने के साथ साथ विकास के लिए ग्रांट भी उपलब्ध कराई जायेगी।
कमेटी के सदस्यों ने कहा की खुले में शौच जाने जहां वातावरण दूषित होता है, वहीं मनुष्य के शरीर में विभिन्न बीमारिया जन्म ले लेती है। इस लिए सभी लोग घरो में शौचालय बनवाएं और खुले में शौच जाने से बचे। उन्होंने कहा की प्रशासन ने तावडू की सभी पंचायतों को खुले में शौच मुक्त अभियान चलाया हुआ है। मैला मुक्त मेवात अभियान के तहत निगरानी कमेटी के सदस्य गावों में जाकर लोगों को खुले में शौच न जाने के लिए प्रेरित कर शौचालय बनाने की अपील कर रहीं है।
ताकि हमारा देश खुले में शौच जाने से मुक्त हो सके और स्वच्छ भारत मिशन का सपना साकार हो सके। बता दे की गावों में खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए प्रशासन की और से पंचायत स्तर पर 11 सदस्यों की निगरानी कमेटी बनाई गई है। कमेटी के सदस्य गावों में जाकर लोगों को शौच मुक्त के प्रति प्रेरित कर लोगों को जागरूक कर रहे है। यह अभियान तावडू़ खंड में गत 3 अगस्त से शुरू है।