फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi: पुलिस इंस्पेक्टर और वकील रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार, मेडिकल लापरवाही केस में राहत देने के लिए ली घूस

Mon, 23 Jun 2025 10:26 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली

सार

दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर जितेंद्र और वकील धर्मवीर को मेडिकल लापरवाही केस में एक लाख रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ब्रांच ने गिरफ्तार किया। इंस्पेक्टर को निलंबित कर विभागीय जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
Crime demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली पुलिस में भ्रष्टाचार खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। अब दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर को रिश्वत लेने के आरोप में  गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर के साथ उसके कहने पर एक लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए वकील को भी गिरफ्तार किया गया है। दिल्ली पुलिस की विजिलेंस ब्रांच ने यह कार्रवाई की है। दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जाएगा। ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


विजिलेंस ब्रांच के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी इंस्पेक्टर जितेंद्र दक्षिणी दिल्ली के ग्रेटर कैलाश-1 थाने में एटीओ के पद पर तैनात था। वह एक केस के जांच अधिकारी हैं। इस मेडिकल लापरवाही के केस में राहत देने के लिए आरोपी से एक लाख रुपये की रिश्वत मांग रहे थे। आरोपी ने इसकी शिकायत विजिलेंस ब्रांच में कर दी थी। ब्रांच ने सोमवार शाम को इंस्पेक्टर जितेंद्र को ग्रेटर कैलाश-1 थाने से गिरफ्तार कर लिया।  इसके बाद लाजपत नगर से वकील धर्मवीर को गिरफ्तार कर लिया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इंस्पेक्टर जितेंद्र को निलंबित कर दिया गया है और विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें