दमकल अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि भूतल से आग की शुरुआत हुई थी और ऊपर की मंजिल में फैल गई। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।
मोती नगर इलाके में सोमवार रात गोल्डन बैंक्वेट हॉल में आग लग गई। कुछ देर में ही आग ने भयावह रूप ले लिया। आग लगने के दौरान वहां कोई कार्यक्रम नहीं चल रहा था। वहां मौजूद लोग जान बचाकर सुरक्षित बाहर निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही दमकल की 24 गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। साथ ही घटनास्थल पर पुलिस के अलावा कैट्स एंबुलेंस और राहत बचाव टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
दमकल विभाग के निदेशक अतुल गर्ग ने बताया कि सोमवार रात करीब 8.47 बजे मोती नगर के डीएलएफ के विपरीत दिशा में स्थित गोल्डन बैंक्वेट हॉल में आग लगने की जानकारी मिली। आग बैंक्वेट हॉल में पूरी तरह से फैल गई थी और ऊपर की मंजिल से आग की लपटें निकल रही थी।
आग की भयावहता को देखते हुए डेढ़ दर्जन गाड़ियों को बुला लिया। ऊपर की मंजिल पर आग बुझाने के लिए ब्रांटो गाड़ी को भी मौके पर बुलाया लिया गया। दमकल अधिकारी ने बताया कि शुरुआती जांच में पता चला कि भूतल से आग की शुरुआत हुई थी और ऊपर की मंजिल में फैल गई। दमकल अधिकारी ने बताया कि आग में कोई हताहत नहीं हुआ है। रात करीब साढ़े दस बजे आग को नियंत्रित कर लिया गया है और पूरी तरह से काबू करने के लिए दमकल कर्मी जुटे हैं।