फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: द्वारका में युवक की मौत का एसयूवी के अंदर से शूट किया वीडियो आया सामने

विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक युवक की मां ने वीडियो में लगाए आरोप, कहा-रील बनाने के लिए मेरे बेटे की ले ली जान
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। फरवरी महीने की शुरुआत में द्वारका में एक बाइक सवार युवक को टक्कर मारने वाली एसयूवी गाड़ी के अंदर से शूट किया गया वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में टक्कर का वह पल देखा जा सकता है। हादसे में 23 वर्षीय साहिल धनेशरा की जान चली गई थी। अब सोशल मीडिया पर बाइक सवार साहिल की मां ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में आरोप लगाया कि 17 वर्षीय लड़का लापरवाही से गाड़ी चला रहा था, जिसके पास लाइसेंस नहीं था। 3 फरवरी को दोपहर 12 बजे के आसपास लाल बहादुर शास्त्री कॉलेज के निकट उस कार से दुर्घटना हुई। इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि रील बनाने के लिए कथित लापरवाही भरे स्टंट ने न केवल मेरे 23 वर्षीय बेटे की जान ली, बल्कि उससे जुड़े मेरे सारे सपने भी छीन लिए।
द्वारका पुलिस अधिकारियों के अनुसार एसयूवी चालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया गया था, जहां से उसे एक सुधार गृह भेज दिया गया। बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। वायरल वीडियो में किशोर चालक को गाड़ी मोड़ते हुए और दोनों ओर पार्क की गई कारों वाली सड़क पर घुसते हुए दिखा है, जिसमें बहुत संकरा रास्ता है। कार में मौजूद किशोर चालक की बहन ने यह क्लिप बनाई। अचानक दूसरी लेन पर एक पीली बस नजर आती है और जब कार तथा बस एक दूसरे के पास से निकल रहे हैं, तभी बस के पीछे से एक बाइक आती है और कार एवं बाइक की आमने-सामने से टक्कर हो जाती है। पुलिस ने कहा कि वीडियो की जांच एक अहम सबूत के तौर पर की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि दुर्घटना की वजह क्या थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्रेनियो-सेरेब्रल चोटों के कारण हुए हेमरेजिक झटके से हुई मौत
पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में बताया गया है कि साहिल की मौत बहुत जोरदार हादसे में लगी गंभीर क्रेनियो-सेरेब्रल चोटों के कारण हुए हेमरेजिक झटके से हुई। पुलिस ने द्वारका दक्षिण थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने बताया कि 10 फरवरी से बोर्ड की उसकी दसवीं की परीक्षा का हवाला देते हुए उसे अंतरिम जमानत दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें