फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्लीः कोरोना की आशंका में युवक की पिटाई, वीडियो वायरल

Fri, 08 May 2020 06:00 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
विज्ञापन
वीडियो वायरल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सोशल मीडिया पर एक युवक की डंडे से पिटाई करने का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो में दिख रहा है कि युवक को आम लोगों के साथ एक पुलिसकर्मी भी पीट रहा है। इस दौरान  युवक इधर-उधर भाग रहा है। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि वीडियो सागरपुर का है। वीडियो के संज्ञान में आने के बाद सागरपुर थाना पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। वीडियो के बारे में बताया जा रहा है कि युवक को लोग इसलिए पीट रहे हैं, क्योंकि वह लोगों से जबरदस्ती गले मिलने का प्रयास कर रहा था। लोगों को डर था कि युवक कोरोना पीड़ित हो सकता है और संक्रमण फैलाने के लिए वह ऐसा कर रहा है। उसके बाद लोगों से युवक को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। 

पत्नी ने प्रेमी संग मिलकर की पति की हत्या
उतर-पश्चिम दिल्ली के अशोक विहार स्थित जेलर वाला बाग इलाके में एक महिला ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। वारदात के बाद उसने हत्या को स्वाभाविक मौत का रंग देने का प्रयास किया। लेकिन पोस्टमार्टम में पति की गला घोट कर हत्या करने की बात सामने आई। 
विज्ञापन


पुलिस ने शक के आधार पर पत्नी से पूछताछ की तो उसने हत्या की बात कबूल ली। महिला ने बताया कि उसका पति शराब पीकर उसे पीटता था। रोज-रोज के झगड़े से तंग आकर उसने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने महिला व उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। 

आरोपियों की पहचान अनीता (35) और उसके प्रेमी संजय (32) के रूप में हुई है। दोनों ने एक मई की रात को शरत दास (46) की कंबल से गला घोंटकर हत्या कर दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें